Public App Logo
नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार पटियाली पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन से दोनों को दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा पटियाली, कासगंज। नाबालिग बालिकाओं एवं महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और अन्य स्थानों पर बेचने जैसी घटनाओं के आरोप में वांछित चल रहे महिला समेत दो आरोपियों को थाना पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना पटियाली में दर्ज मु0अ0सं0 390/25 में वांछित चल रहे आरोपी शबनम सलमानी पत्नी नौसाद और नौसाद सलमानी पुत्र नौशे सलमानी, निवासी मौहल्ला इमाम चौक, बांस बदनपुरा, थाना गलता गेट, जनपद जयपुर, राजस्थान को 15 अगस्त 2026 की शाम दरियावगंज स्टेशन, थाना पटियाली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों अभियुक्त नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे तथा उन्हें अन्य स्थानों पर बेचने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पटियाली में दर्ज वर्तमान मुकदमे के अलावा थाना अरवल, जनपद हरदोई में वर्ष 2020 में धारा 323, 342, 366, 376, 506 भादवि एवं धारा 9 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पटियाली के प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही। - Kasganj News