
वर्षा ने जीता राजस्थान महिला कुमारी में कांस्य पदक
लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद अखाड़े की पहलवान वर्षा खोखावत ने कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल में 60 किलो वजन भार वर्ग में उदयपुर की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक भारती खेल प्राधिकरण ने बताया कि दंगल 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित हुआ इस दंगल में राजस्थान की सभी श्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था इस पदक को प्राप्त करने के लिए वर्षा ने कई कड़े मुकाबले में अपनी जीत दर्ज की वर्षा खोखावत का उदयपुर आने पर कुश्ती संघ की ओर से व व्यायामशाला परिवार की और से स्वागत किया जाएगा वर्षा को पुरस्कार स्वरूप 15000 रुपए का पुरस्कार 5 किलो देसी घी साथ ही ट्रॉफी राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा एवं राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर वर्षा को उदयपुर नगर निगम महापौर एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी एवं सचिव दीपक राजोरा अखाड़े के मुख्य संरक्षक मेवाड़ महामंडलेश्वर रासबिहारी शरण शास्त्री जी कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान दंगल समिति के सुधीर बक्षी मांगीलाल कटारिया डॉ. धर्मेंद्र राजोरा राजेंद्र सिंह भाटी संजीव मलिक प्रहलाद चौहान देवेंद्र साहू नरेशपाल सिंह महेंद्र राजोरा गौरी शंकर वसीटा यशवंत चौधरी करण खोखावत मनमोहन जैन विवेक नागदा अजय मोदी रवि चौहान अहद अहमद आदी ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की
यह जानकारी अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा ने दी