मुखिया के घर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, 2 खोखा बरामद
मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत से बड़ी खबर। मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर बाइक सवार 4 अपराधियों ने हवाई फायरिंग की।
पीड़ित मुखिया के अनुसार पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। 22 अक्टूबर की शाम 4 की संख्या में आए अपराधियों ने घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
मामले में 4 लोगों पर नामजद FIR दर्ज हुई है। घटनास्थल से 2 खोखा बरामद हुआ है। एसपी के निर्देश पर मुखिया के घर दो शिफ्ट में 7 जवानों की QRT तैनात की गई है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Mohania, Kaimur | Oct 23, 2026