किशनगंज के भेलागुड़ी NH-327E पर भीषण हादसा, 4 गंभीर घायल
किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी हाट के पास पुल पर टायर फटने से एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों का इलाज ठाकुरगंज और दो का पौआखाली में चल रहा है। पौआखाली थानाध्यक्ष वंशराज कर्ण ने घटना की पुष्टि की है।