बिक्रमगंज अनुमंडल के मतुली गाँव निवासी अमर प्रताप सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में 115वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। श्री बलराम सिंह के सुपुत्र अमर प्रताप सिंह का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) के पद पर हुआ है।
मतुली के अमर प्रताप सिंह बने एसडीएम, 70वीं BPSC में हासिल की 115वीं रैंक
अमर प्रताप सिंह की इस शानदार सफलता से पूरे मतुली गाँव सहित बिक्रमगंज अनुमंडल में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अमर की सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🎉🎊
#BPSC70th #AmarPratapSingh #SDM #Bikramganj #Matuli