बाजपुर न्यूज
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा नेता राजेश कुमार की शिष्टाचार भेंट
दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा नेता राजेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर आत्मीय संवाद हुआ। भेंट के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। राजेश कुमार ने संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संवाद को प्राथमिकता बताते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
2027 का रण—दिल्ली से निकला बड़ा संदेश!
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से राजेश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान।
संगठन मजबूत करने की रणनीति या चुनावी समीकरण? चर्चाएं तेज।