
मऊगंज/लौर: मऊगंज जिला बनने के बाद से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरताल में 9 जुलाई 2026 को दलित साकेत परिवार पर दबंगों द्वारा लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़ित रितिक कुमार दास ने जब घर के सामने रास्ता रोककर खड़ी बस को हटाने के लिए कहा, तो आरोपी उपेंद्र नाथ मिश्रा, विनोद तिवारी, प्रशांत तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी और बस चालक जितेंद्र तिवारी ने जातिसूचक गालियां देते हुए हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए माता-पिता और भाई को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे पूरा परिवार लहूलुहान हो गया। लौर थाने में एफआईआर (No. 0305) दर्ज होने के बाद भी थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी शून्य है। इस गंभीर मामले की भनक लगते ही सजग दिव्यांग पत्रकार दीपक गुप्ता ने तुरंत मऊगंज एसडीओपी (SDOP) मैडम सचि पाठक से फोन पर बात की और व्हाट्सएप पर लिखित आवेदन भेजकर निष्पक्ष जांच व अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है, जिस पर एसडीओपी मैडम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#IndiaHeadline24 #MauganjNews #LourPolice #DalitAtrocity #SDOPMauganj #SachiPathak #DeepakGuptaGroundReport #LawAndOrder #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #ViralPost #JusticeForSaketFamily
Mauganj, Rewa | Jul 11, 2026