पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
पटना। पटना शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। पटना पुलिस अधीक्षक (यातायात) के आदेशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी नगर निगम की टीम के साथ मिलकर शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में कार्रवाई कर रहे हैं।
अभियान के तहत बांकीपुर अंचल और पटना सिटी अंचल सहित कई क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना और फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं चलने योग्य बनाना है।
पटना यातायात पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों अथवा फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
#Patna #PatnaTrafficPolice #PatnaCity #Bankipur #PatnaCity #AntiEncroachmentDrive #अतिक्रमणहटाओअभियान #पटना #यातायात #TrafficPolice #TrafficUpdate #EncroachmentDrive #YoungIndiaNews