सिंगरौली में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य जिला स्तरीय समारोह राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान मंत्री की तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां भी चर्चा में आ गईं। सोशल मीडिया पर उनकी चूड़ियों में केसरिया, सफेद और हरे रंग के क्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#Singrauli #IndependenceDay #RadhaSingh #MadhyaPradesh #SocialMedia