
प्रेम-प्रसंग में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, दो-तीन वर्षों से चल रहा था एक दूजे में प्रेम
13 जुलाई को रजौली के राज शिव मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी
16 जुलाई को प्रेमी जोड़े ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में नोटरी मजिस्ट्रेट के समक्ष की शादी
सनोज कुमार संगम
रजौली लगभग 2-3 वर्षों से प्रेम प्रसंग में रहने वाले एक प्रेमी युगल ने अंततः जीवन भर साथ रहने का निर्णय ले लिया। 13 जुलाई को दोनों प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बन गए। रजौली थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ गोपाल नगर निवासी श्रवण राम के बेटे शिवम कुमार का लगभग दो-तीन वर्षों से रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर ए निवासी लखन मांझी की बेटी क्रांति कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दिन-प्रतिदिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और अंततः दोनों प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और इसके बाद दोनों एक सूत्र में विवाह बंधन में बंध गए। 13 जुलाई को रजौली के नीचे बाजार स्थित राज शिवाला मंदिर में युवक व युवती के परिजनों की उपस्थिति में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी हुई।
हालांकि शादी से पूर्व दोनों परिवारों के बीच थोड़ी नोंकझोंक हुई। लेकिन बाद में परिजनों के बीच आपसी सहमति के आधार पर प्रेमी युगल ने एक दूसरे से शादी कर ली। इसके बाद 16 जुलाई को दोनों पक्षों के पंचनामा पर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित नोटरी मजिस्ट्रेट के पास प्रेमी युगल ने फिर से शादी किया और अपने शादी को कानूनी मान्यता दी। शादी के बाद दुल्हन बनी क्रांति कुमारी दूल्हा बने शिवम कुमार के घर पर दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हंसी-खुशी अपने नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर रह रही है। अंतरजातीय विवाह से दोनों प्रेमी युगल ने वर्तमान समाज की जीवन शैली को एक नया संदेश दिया है। समाज के लोग चंद्रवंशी और मांझी परिवार के बीच हुई शादी की चर्चा कर रहे हैं और दोनों नव दंपति को सुखमय तरीके से जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दे रहे हैं।
Rajauli, Nawada | Jul 16, 2026