*रीवा में गैस सिलेंडर पर ‘मनमानी’ का आरोप, ₹970 का सिलेंडर ₹1800 में!*
*वर्तिका एजेंसी रीवा पर ब्लैक में बिक्री और होम डिलीवरी के नाम पर ₹100 अतिरिक्त वसूली के आरोप, उपभोक्ता पूछ रहे—जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?*
*रीवा।* घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर रीवा में उपभोक्ताओं की जेब पर कथित तौर पर बड़ा भार पड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि *₹970 के आसपास कीमत वाला घरेलू गैस सिलेंडर वर्तिका एजेंसी से कथित रूप से ब्लैक में ₹1800 तक में बेचा जा रहा है।* इतना ही नहीं, मिली जानकारी के अनुसार होम डिलीवरी के नाम पर *₹100 अतिरिक्त शुल्क* लिए जाने की भी शिकायत सामने आई है।
यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो सवाल उठता है कि निर्धारित दर से इतनी अधिक कीमत पर सिलेंडर की बिक्री कैसे हो रही है? आखिर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त रकम वसूलने की अनुमति किसने दी?
अब निगाहें संबंधित विभाग की कार्रवाई पर हैं। *क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच कर उपभोक्ताओं से कथित अतिरिक्त वसूली का हिसाब लेंगे, या फिर सिलेंडर की इस ‘महंगी डिलीवरी’ का खेल यूं ही चलता रहेगा?*
Mauganj, Rewa | Sep 7, 2026