विधायक श्री पटेल की उपस्थिति में ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गयी
---------
#जल_जीवन_मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत पुनरीक्षित एकल ग्राम नल जल योजना का कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल की उपस्थिति में मऊगंज जनपद के ग्राम देवरी शिवमंगल सिंह में एकल ग्राम नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांरित की गयी। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात है। अब उन्हें नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर पेयजल का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में सीईओ जनपद मऊगंज परमानंद तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#mauganj