
बड़ी खबर | भीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजन गिरोह का खुलासा, करीब दो दर्जन चोरी की वारदातें कबूल — 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
भीम। पुलिस थाना भीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकबजन गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, कुमार नाड़ा निवासी किशोर के मकान से विद्युत वायर, कॉपर केबल, ग्राइंडर मशीन, इलेक्ट्रिकल लाइट व लाइट फिटिंग से संबंधित सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नरेन्द्रसिंह उर्फ रोडसिंह रावत निवासी पाकरीयातों तथा सुनीलसिंह उर्फ कालू रावत निवासी कुकड़खेड़ा से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा भीम व आसपास के क्षेत्रों के अलावा जवाजा और ब्यावर क्षेत्र में करीब दो दर्जन चोरी एवं नकबजनी की वारदातें करना बताया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन के समय निर्माणाधीन और सुनसान मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह मुख्य रूप से कॉपर वायर और इलेक्ट्रिकल उपकरणों को निशाना बनाता था।
आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध से संबंधित प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही