जिस सफर पर निकले थे अंतिम संस्कार के लिए, वही सफर बन गया जिंदगी का आखिरी सफर...
गिरिडीह के अटका से एक शव का अंतिम संस्कार करने बनारस जा रहे लोगों की खुशियां और उम्मीदें रास्ते में ही मातम में बदल गईं। हजारीबाग के चौपारण स्थित हथिया बाबा घाटी में NH-19 पर ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। इनमें 8 की गंभीर हालत को देखते हुए हजारीबाग रेफर किया गया है।
एक शव के अंतिम संस्कार के लिए निकले लोगों के सफर में पांच और जिंदगियां खत्म हो गईं। इस हादसे ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
#Hazaribagh #Chouparan #Barhi #JharkhandNews #RoadAccident #NH19 #HathiyaBaba #BreakingNews #AccidentNews #LatestNews #NewsUpdate #Jharkhand #SadNews #ViralNews