मातेश्वरी जगदंबा माँ का 61वाँ स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
शहर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में मातेश्वरी जगदंबा माँ का 61वाँ स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीरज कुमार, भूतपूर्व अभियंता विजय कुमार, सीडीपीओ पूनम कुमारी, केंद्र संचालिका बी.के. सुनीता दीदी, बोधगया केंद्र संचालिका बी.के. प्रतिमा बहन तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।