Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
bdbiharjharkhand
हम न्याय के लिए आए हैं भईया हमारा दोस्त भरत तिवारी को न्याय चाहिए! #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya
| Jun 25, 2026
#bdbiharjharkhand
MORE NEWS
*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 25 जून 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Gaya, Bihar | Jun 25, 2026
गया, 25 जून 2026, *जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेक्षागृह गया में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की गई।* मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर शांति व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 469 स्थानों पर 469 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं, जिनमे जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर कुल 175 दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर 57 दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, टिकारी अनुमंडल के विभिन्न स्थलों में 62 दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं शेरघाटी के विभिन्न स्थलों में कुल 175 दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मोहर्रम पर्व 26 जुलाई 2026 को मनाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिस तरह रामनवमी एवं बकरीद के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण में एस ओ पी पालन किया गया था, उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी एस ओ पी का पूरी तरह पालन करावे। किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं होगा। डीजे पर पूर्णता पाबंदी रखी गई है। हाई डेसिबल वाले लाउडस्पीकर पर भी पाबंदी रखी गई है। मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, थाना द्वारा वेरीफाई रुट के रास्ते से ही जुलूस निकाला जाए, इसे सुनिश्चित करावे। इसके साथ ही ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते में बिजली तार या अन्य चीजों से टच न हो सके। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के अति संवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार आसूचनाओं का संग्रहण करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों तथा धर्म के नाम पर अफवाह द्वेष नफरत तथा गलतफहमी फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए, साइबर सेनानी तथा अन्य माध्यमों से अफवाह का खंडन किया जाए। अवांछित तथा विवादित टिप्पणी करने वाले पर यथोचित विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित करें। भीड़ के नियंत्रण एवं नियमन हेतु उचित प्रबंधन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को कहा कि अनावश्यक भीड़ को अपने क्षेत्र में एकत्रित ना होने दें। प्रतिनियुक्त स्थल के आसपास के लोगों से बातचीत कर आसूचना संग्रह करें। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर लगातार बने रहेंगे कार्य में कोताही लापरवाही ढिलाई को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति भी जांच करवायी जाएगी, ज़िला नियंत्रण कक्ष से इसके जांच के लिये अलग से एक टीम बनाया गया है, जो अटेंडेंस हर घंटे के अंतराल पर प्राप्त करते रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में सख्त हिदायत दी जाती गया शहरी क्षेत्रों में यातायात को सुचारू रखने हेतु मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति रखेंगे। उन्होंने कहां की प्रतिनियुक्ति अवधि में पी आई आर 24 घंटे खुला रखेंगे। सभी थाना के वायरलेस सेट यदि बंद है तो उसे अनिवार्य रूप से चालू करवा ले। अपने वाहनों में लगे लाउडस्पीकर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को हर हाल में चलंत अवस्था में रखें ताकि भीड़ को कुछ संबोधन करने की आवश्यकता पड़े तो तुरंत काम करें। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया कि मुहर्रम के अवसर पर गया शहर की विशेष साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा पूरे शहर में फागिंग करवाना सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि जुलूस के मुख्य सभी मार्गो में एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम अपने पर्याप्त दवाओं के साथ उपस्थित रहेंगे, इसे सुनिश्चित करवाये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील स्थलों का संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन करवा लिया गया है। स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक भी पूर्ण कर ली गई है। उन्हें निर्देश दिया है कि जुलूस जब तक समाप्त ना हो जाए तब तक सभी दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अनुमंडल स्तर पर भी एक नियंत्रण कक्ष बनाएं ताकि छोटी-छोटी जो भी समस्या या जानकारी रहेगी उसे तुरंत संबंधित स्थितियों का जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त अपने स्थान से समय अवधि के अंदर ही जुलूस को पार करवाते रहें, बेवजह किसी एक स्थान पर जुलूस को रोककर ना रखा जाए, इसे सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में पर्याप्त ड्रोन के माध्यम से पूरी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में वीडियो ग्राफर तथा पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उसी प्रकार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पर्याप्त ड्रोन, 4 वीडियोग्राफर तथा पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे उसी प्रकार रामपुर थाना क्षेत्र में पर्याप्त ड्रोन, 09 वीडियोग्राफर तथा पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रामपुर थाना क्षेत्र में पर्याप्त ड्रोन रहेगा। इस प्रकार शहरी क्षेत्र में जुलूस पर कड़ी निगरानी के दृष्टिकोण से पर्याप्त ड्रोन, 100 से ऊपर वीडियोग्राफर तथा 77 स्थानों पर हायर एजुकेशन के पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जुलूस के मार्ग में पर्याप्त स्थानों पर वार्ड टावर तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था रखी गई है रास्ते में जगह-जगह पर चलंत वाहन से रोशनी की भी व्यवस्था रखी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व वर्षों के लाइसेंस धारी को ही इस वर्ष लाइसेंस निर्गत किया गया है। बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले, इसे सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर वीडियो ग्राफर की व्यवस्था रखी गई है। विभिन्न अति संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से भीड़ की निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही कई स्थानों पर वॉच टावर भी बनाए गए हैं ताकि विधि व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखा जा सके। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तथा पुलिस गश्ती पेट्रोलिंग लगातार करते रहें। उन्होंने कहा कि संप्रदायिक घटना की संभावना के आलोक में अपने क्षेत्र में धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से करें। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी तथा दंडाधिकारी को कहा कि आपने अपने मोबाइल फोन रिंगिंग मोड में रखेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं विधि व्यवस्था में कोई व्यवधान डालने की कोशिश करेंगे तो ऐसी स्थिति में अपने वरीय अधिकारी को बिना समय गवाएं त्वरित गति से सूचना देंगे। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एंटी ग्लेयर इक्विपमेंट तथा हेलमेट को हर हाल में अपने साथ रख कर ड्यूटी करें। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो लगातार तीन पालियो में कार्यरत हैं। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2222634 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार रहेंगे। ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता राजस्व, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित ज़िला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी गण, पुलिस पदाधिकारी गण, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police
Gaya, Bihar | Jun 25, 2026
निर्जला एकादशी व्रत पर भीड़ #Rajeshkumar #lifestyle #आस्था #गयाधाम
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026
बोधगया में जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट का दावा वकील समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप, पुश्तैनी जमीन बचाने को महिला की गुहार FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं! भूमाफियाओं के डर में जी रहा पीड़ित परिवार #गयाजी #bodhgayabihar #CrimeNews #क्राइम #bodhgayanews #गोलिबारी #civilcourt #bodhgayathana
Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026