कार्तिक चौधरी बने युवा कांग्रेस जिला कुल्लू के अध्यक्ष
तत्काल प्रभाव से हुई नियुक्ति, संगठन और उच्च नेतृत्व का जताया आभार
कुल्लू। युवा कांग्रेस ने कार्तिक चौधरी को जिला कुल्लू युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति के बाद कार्तिक चौधरी ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और उच्च नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। युवाओं को संगठन के साथ जोड़ना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
कार्तिक चौधरी ने कहा कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
Kullu, Kullu | Sep 28, 2026