SIR एवं मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर केलांग में प्रेस कॉन्फ्रेंस
केलांग। भारतीय जनता पार्टी केलांग मंडल कार्यालय में हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विपिन सिंह परमार जी ने SIR एवं मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रवि ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे विरोध और लगाए जा रहे आरोपों पर चर्चा हुई। श्री परमार जी ने कहा कि चुनाव आयोग देश की संवैधानिक संस्था है और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यों एवं आधिकारिक जानकारी के आधार पर होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि SIR के अंतर्गत विधानसभा स्तर से लेकर बूथ लेवल तक मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है। इसमें नाम, आयु, पता सहित आवश्यक विवरणों की जांच और संशोधन की प्रक्रिया शामिल है। वहीं, Form-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार होती है।
उन्होंने कहा कि SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने के बजाय इसकी वास्तविक प्रक्रिया और तथ्यों को समझना आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार मिले और मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन रहे, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज जी, जिला अध्यक्ष श्री रिगजिन हायरापा जी, जिला महामंत्री श्री संजय कटोच जी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार रखे गए।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026