
गिद्धौर निवासी डा. एनडी मिश्रा को पूर्व राष्ट्रपति ने किया सम्मानित || Jamui Hunt Media
• Report : Abhishek Kumar Jha
गिद्धौर निवासी नेत्र चिकित्सक डा. Nilendu Mishra ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। कलकाता में आयोजित एसोसिएशन आफ कम्युनिटी ओपथलमोलजिस्ट आफ इंडिया के 25वें इंटरनेशनल असेंबली सम्मेलन में उन्हें ‘कम्युनिटी ओपथलमोलजिस्ट आफ झारखंड’ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। डा. मिश्रा को यह सम्मान संताल परगना, जमुई और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से अनवरत दी जा रही सेवाओं के लिए मिला है। बता दें, सीमित संसाधनों में हजारों गरीब मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाने और ग्रामीण स्तर पर नेत्र जागरूकता फैलाने में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। इधर, इस सम्मान की खबर आते ही गिद्धौर, जमुई क्षेत्र में खुशी की लहर है। सहकर्मियों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ डा मिश्रा का नहीं, बल्कि पूरे जमुई का गौरव है।
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026