
सरदार वल्लभ भाई पटेल कि जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। उपखण्ड मुख्यालय पुलिस थाने पर शनिवार को शाम के समय पुलिस थाना प्रभारी तुलसीराम कि अध्यक्षता मे राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत मंच पर एक एलईडी लगाई गई जिससे कि एकता परेड 2026 का सीधा प्रसारण दिखाया जा सके एवं एकता दिवस पर शपथ ग्रहण के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाना सुनिश्चित था। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान थाना अधिकारी ने आदरणीय सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही आगामी त्यौहार दीपावली पर्व को लेकर नगरवासियों स्वागत आवश्यक जानकारी एकत्रित की एवं आमजन से भाईचारे के साथ हिल मिलकर त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एलईडी पर विगत वर्ष का कार्यक्रम दिखाया गया। आधे घंटे तक तो यह भी नहीं पता चला कि लाइव सीधा कार्यक्रम किस चैनल पर प्रसारित हो रहा है। काफी देर बाद डीडी नेशनल चैनल से कार्यक्रम आमजन को कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बड़ी तादाद में शांति समिति के बैठक के सदस्य उपस्थित थे।