
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने ट्रक (टिपर) चोरी करने के मामले में एक आरोपी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने ट्रक (टिपर) चोरी करने के मामले में एक आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इंचार्ज राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 अगस्त को गांव उज्जल माजरी जिला अंबाला निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव निजामपुर के एक स्क्रीनिंग प्लांट पर उसका ट्रक (टिपर) खड़ा था। जिसको कोई नाम पता ना मालूम चोर चोरी करके ले गए हैं। इस शिकायत पर संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। दिनांक 20 अगस्त को टीम ने चोरी का ट्रक सोनीपत से बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। तफ्तीश के दौरान टीम को सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी खालिद निवासी गांव अड़बर जिला नूह जो एक मुकदमे में जिला जेल सोनीपत मे बंद है। जिसने 15 अगस्त की रात्रि को इस वारदात को करना कबूल किया था। आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों बारे पूछताश की गई तथा निशांनदेही करवाई गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि इस मुकदमे में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।