डॉ. आनंद गुप्ता के समर्थन में उतरे देशभर के डॉक्टर, डॉक्टरों ने शुरू किया वीडियो अभियान
उदयपुर: राजस्थान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे देश के चिकित्सा जगत को आंदोलित कर दिया है। घटना के बाद देश भर के डॉक्टर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने #JusticeForDrAnandGupta और #StopViolenceAgainstDoctors जैसे हैशटैग के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह एक डॉक्टर पर हमला नहीं, बल्कि पूरे मेडिकल फ्रेटर्निटी पर हमला है।
उदयपुर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए भोपालपुरा सीआई आदर्श कुमार को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है।IMA और डॉक्टरों का संगठन अब इस घटना पर सख्त कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कानून बनाने की मांग कर रहा है।