बागपत: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस पर गिरी गाज, टटीरी चौकी के 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
बागपत में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए मारपीट के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बागपत क्षेत्र की टटीरी पुलिस चौकी पर तैनात दो दरोगा समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सीमा सिंह, उपनिरीक्षक आलोक कुमार समेत चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया है कि अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन भेजने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।
#Baghpat #BaghpatPolice #PoliceAction #UttarPradesh #BaghpatNews #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026