Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 18 जून 2026 शीर्षक: गुरमाहा की धरती से गूंजेगा शांति और आरोग्य का संदेश। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा गुरमाहा में भव्य योग कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन। जमुई: कभी नक्सली गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विख्यात रहा पूर्व में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा, आगामी 21 जून 2026 को एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। गुरमाहा के जिस मैदान में कभी नक्सल माओवाद का 9वीं कांग्रेस अधिवेशन हुआ था, जिस मैदान में कभी नक्सलियों को हिंसक अभियानों की ट्रेनिंग दी जाती थी, उसी जगह पर इस बार जिला प्रशासन द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के सुअवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समाज को स्वास्थ्य, सजगता और नशामुक्त जीवन का एक मजबूत संदेश देना है। नशा मुक्त भारत अभियान' के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने आज स्वयं गुरमाहा क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। इस अनूठे आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के बीच अभूतपूर्व खुशी और भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वर्षों तक खौफ के साए में रहने के बाद, अपने ही क्षेत्र में विकास और शांति की इस नई बयार को लेकर लोग अत्यंत आशान्वित हैं। जिला पदाधिकारी ने इस आयोजन पर अपनी खुशी और विचार साझा करते हुए कहा कि" बरसों तक नक्सलवाद के खौफ और अनिश्चितता के साए में जीने वाले गुरमाहा जनता ने जिस मानसिक संताप, सामाजिक अलगाव और गहरी पीड़ा को झेला है, उसे पूरी तरह मिटाना और उनके जख्मों पर आत्मीयता का मरहम लगाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे उन्होंने कहा कि “जिला प्रशासन का प्रयास इन क्षेत्रों में क्षेत्र में सड़कें, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के साथ साथ यहाँ के हर एक नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य, उनकी आंतरिक शांति और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित व समृद्ध भविष्य के लिए सकारात्मक वातावरण भी तैयार करना है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी दिशा में हमारा एक संकल्पित कदम है। यह आयोजन इस बात का गवाह बनेगा कि गवाह है कि अब गुरमाहा की हवाओं में अशांति और भय की कोई जगह नहीं है; अब यहां सिर्फ आरोग्यता, सद्भाव और अपनेपन का अहसास घुलेगा।" इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस आयोजन के द्वारा स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को नशे की लत से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। यह आयोजन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब समाज बंदूकों की जगह योग के आसन और नशे की जगह अच्छे स्वास्थ्य का संकल्प लेता है, तो पूरा समाज एक नई दिशा की ओर अग्रसर हो जाता है। इस ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी क्षण को और अधिक भव्य व गौरवशाली बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जमुई विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सहित जिले के सभी माननीय विधायकों, माननीय सांसद महोदय एवं माननीय प्रभारी मंत्री जी को सादर आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ऊर्जावान युवाओं और मीडिया जगत के साथियों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करता है, ताकि गुरमाहा की पावन धरती से उठने वाली शांति और उत्तम स्वास्थ्य की यह गूंज पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन सके। #districtmagistratejamui #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 18, 2026

MORE NEWS