
छात्रावासों में कोचिंग हेतु विषय विशेषज्ञों से 16 जुलाई तक आवेदन चाहे गये
---
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र(छात्रावासों) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंग्रेजी,गणित,विज्ञान एवं कम्प्यूटर विषय की कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ करने हेतु विषय विशेषज्ञों से 16 जुलाई 2026 तक आवेदन चाहे गये है। इच्छुक विषय-विशेषज्ञ आवेदन निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जनजातीय कार्य विभाग(कलेक्ट्रेट) में प्रस्तुत कर सकते है।
जारी आदेश के तहत अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास अशोकनगर,अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास अशोकनगर, अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास मुंगावली, अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मुंगावली, अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास चंदेरी, अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास चंदेरी, अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास ईसागढ़ तथा अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास ईसागढ़ में कक्षा 09 से 12वीं तक गणित,अंग्रेजी,विज्ञान एवं कम्प्यूटर तथा आदिवासी बालक महाविद्यालयीन छात्रावास अशोकनगर,अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालयीन छात्रावास अशोकनगर,अनुसूचित जाति कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास, अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालयीन छात्रावास चंदेरी तथा अनुसूचित जाति कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास चंदेरी प्रथम एवं अनुसूचित जाति कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास चंदेरी द्वितीय के लिए अंग्रेजी विषय हेतु विशेषज्ञों से आवेदन चाहे गये है।
#ashoknagar