मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के होनहार क्रिकेटर अपूर्व द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश की टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है। अपूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और शहडोल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वे शहडोल संभाग की टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। वर्तमान में भोपाल स्थित एनसीसीसी में मुख्य प्रशिक्षक भुवन शुक्ला और कोच शुभम झावा के मार्गदर्शन में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की कमान रजत पाटीदार को सौंपी गई है।
टीम में आवेश खान, सारांश जैन और अक्षत रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश का पहला मुकाबला 14 नवंबर को केरल के खिलाफ होगा। अपूर्व के इस चयन से शहडोल सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
#AnkitShuklaMauganj #ApoorvDwivedi #ShahdolNews #MadhyaPradeshCricket #SyedMushtaqAliTrophy