मोहनिया में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी का बिगड़ा बजट
मोहनिया स्थानीय बाजारों में सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी का रसोई बजट बिगड़ गया है। बाजार में लहसुन 200 रुपये किलो तो परवर, मिर्च और फूलगोभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अन्य सब्जियां 30 से 60 रुपये किलो के भाव पर हैं।
राहत की बात सिर्फ इतनी है कि आलू 12 रुपये किलो (60 रुपये पसेरी) के किफायती दाम पर मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से सीमित आय वाले परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
वहीं ग्रामीण महिला सुनीता कुमारी ने बताया कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
Mohania, Kaimur | Oct 11, 2026