Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चाइनीज मांझे से कटी पंकज की गर्दन... बाइक से जा रहा था बुआ के घर, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो फरीदाबाद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर बाइक से गुजर रहे 25 वर्षीय युवक पंकज की गर्दन में अचानक मांझा फंस गया। बाइक चलती रहने के कारण मांझा उसकी गर्दन पर कसता चला गया और करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव कर गया। युवक के माथे पर भी लगभग पांच सेंटीमीटर की चोट आई है। पल्ला पावर हाउस इलाके में रहने वाला पंकज एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह वह बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। पंकज को कुछ समझ आता, उससे पहले ही मांझे ने उसकी गर्दन को बुरी तरह चीर दिया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घायल युवक की सहायता करने के बजाय कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रूपेश कुमार ने इंसानियत दिखाई। उन्होंने बिना समय गंवाए पंकज को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गर्दन पर गंभीर चोट को देखते हुए युवक को दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर कई सवाल छोड़ गई—प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा आखिर बिक कैसे रहा है? इसे बेचने वालों पर कार्रवाई कब होगी? और सड़क पर तड़पते इंसान की सहायता करने के बजाय वीडियो बनाने की यह संवेदनहीनता आखिर कहां जाकर रुकेगी?

Panipat, Panipat | Aug 16, 2026

MORE NEWS