*अब वाहन चेकिंग में डिजिलॉकर के दस्तावेज मान्य
*रामचन्द्र राजपूत जालौन*
*जालौन।* वाहन चेकिंग के दौरान अब चालकों को कागजी दस्तावेज साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। डिजिलॉकर में रखे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व अन्य प्रपत्र दिखाने पर मान्य होंगे। यातायात पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है।
डिजिलॉकर भारत सरकार का आधिकारिक ऐप है। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, मार्कशीट व अन्य सरकारी दस्तावेज डिजिटल रूप में रखे जा सकते हैं। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल नंबर व ओटीपी से साइन अप किया जा सकता है। आधार से लिंक कर सत्यापन पूरा होता है।
ऐप में लॉगिन कर सर्च डॉक्यूमेंट्स में जाकर लाइसेंस, आरसी व अन्य दस्तावेज निकाले जा सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि ओटीपी, आधार नंबर व सिक्योरिटी पिन किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं। यातायात पुलिस जनपद जालौन सदैव सेवा में तत्पर है।
Jalaun, Jalaun | Nov 11, 2026