
न्यूज़ देशआदेश
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार्स के रज़िक ने जीता रजत पदक
अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर जिला सिरमौर का नाम किया रोशन
देशआदेश सच की परख़
श्यामपुर। राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल, श्यामपुर के छात्र रज़िक (Razik) पुत्र नौशाद अली, निवासी खोड़ोंवाला, डाकघर गोरखुवाला ने अंडर-14 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर के लिए रजत पदक हासिल किया।
31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में रज़िक ने 32 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी सफलता ने साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता कुमारी और अध्यक्ष रचित चौधरी ने रज़िक एवं उनके पिता नौशाद अली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने रज़िक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी मेहनत और लगन से विद्यालय, क्षेत्र तथा जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।