Public App Logo
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बालिकाओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन –––– लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत रायसेन में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen - Raisen News