प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या
#प्रयागराज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका मुहल्ले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया गया। 65 वर्षीय वीरेंद्र वैश्य, उनकी 60 वर्षीय पत्नी अनीता, 40 वर्षीय बेटी मीनाक्षी और 38 वर्ष के पुत्र अभिषेक की हत्या कर दी गई।
तीन शव एक कमरे में, एक नीचे के तल पर मिला:
तीन शव एक कमरे में थे, जो बाहर से बंद था, वहीं पुत्र का शव बाद में नीचे के तल पर दुकान में मिला। दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि गायब पुत्र अभिषेक ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि उसकी भी लाश बरामद होने के बाद स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि चार हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ है।
मंगलवार दोपहर मकान के नीचे दुकान चलाने वाले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। खबर पाकर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। वहीं बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी है।
#TheTelecast.
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026