
अपहरण के मुकदमे में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव को मध्य प्रदेश के दतिया जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसे रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई 2024 को पैसे के लेनदेन के विवाद में गुरजीत सिंह और उसके साथियों ने सचिन अग्रवाल को मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 665/2024, धारा 140(1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने 13 जुलाई 2024 को अपहृत सचिन अग्रवाल को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव का नाम सामने आया, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, सर्विलांस की मदद से 19 अक्टूबर 2026 को आरोपी को उसके गांव नीदरौली, जिला दतिया, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुरजीत सिंह के कहने पर सचिन अग्रवाल को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की घटना में शामिल हुआ था। आरोप है कि सचिन के परिजनों से पैसे मांगने की बात भी हुई थी।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ डेढ़ा, कांस्टेबल नितिन देशवाल, निखिल तोमर और रोहित चौधरी शामिल रहे।
#Bareilly #news #live