
*डीएसटी जिला विशेष टीम चित्तौड़गढ़ , जिला रशद विभाग टीम और थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त कार्यवाही*
चित्तौड़गढ़,30 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान की जिले भर में कही भी कोई अवैधानिक गतिविधि और अवैध रूप से होटलों ढाबों पर ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ का विक्रय ना हो जिससे आम जन का जीवन संकट में पड़ जावे इस हेतु अति जिला पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा वर्ता अधिकारी एवं थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेम सिंह के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी सूरज कुमार सहायक मय टीम का गठन किया डी एस टी प्रभारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक को जरिए मुखबिर खास से सूचना मिली कि ओछड़ी टोल के पास संगम होटल के बाड़े में संचालित पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार स्थल की जांच की जावे तो अवैध ज्वालशील पेट्रोलियम पदार्थ भंडारण मिल सकता हे जिस पर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ से पुलिस टिम एवं dso हितेश जी के निर्देशन में dso सुमन तिवारी प्रवर्तन अधिकारी मौके पर ओछड़ी टोल नाके के पास लालजी जाट की होटल के पास पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री हेतु डिस्पेंसिंग मशीन लगी पाई जिस पर डीजल लिखा था परंतु वह उपस्थित व्यक्ति से पूछने पर डीजल न होकर बायोडीजल होना बताया
डीएसटी और रसद विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमें मौके पर उपस्थित आदित्य गोस्वामी से पूछ ताछ में उन्होंने बायोफ्यूल बेचा जाना बताया और मौके पर हाई कोर्ट का स्टे प्रस्तुत किया
पेट्रोलियम पदार्थ की FSL जांच हेतु मौके से डिस्पेंसिंग मशीन से 1- 1 लीटर के तीन सैंपल लिये गए
व्यापार स्थल के मालिक को ऐतिहातन तौर पर दस्तावेजों की जांच नहीं करवाने तक पेट्रोलियम पदार्थों का व्यवसायीकरण नहीं करोगे विक्रय नहीं करोगे इस हेतु हिदायत दी गई
जिला रसद विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आम जन से अपिल हे कि अगर आपके आस पास कोई अवैध गतिविधि या अवैधानिकेक रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों का विक्रय हो रहा हो तो जिला रसद विभाग मोबाइल नंबर 9414618282 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 01472240088को सूचित करे टीम जिला रशद विभाग हितेश जोशी DSO, सुमन तिवारी प्रवर्तन अधिकारी। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ टीम थानाधिकारी प्रेम सिंह, ए एस आई हीरालाल, ए एस आई मंजीत सिंह कांस्टेबल मुकेश। जिला विशेष टीम :- ए एस आई सूरज कुमार प्रभारी मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्णकांत, अशोक, रामकेश,सुरेश सुंडा, देवेंद्र जगदीश