
पटियाली में कृष्णलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीकृष्ण-राधारानी की आरती से हुआ उद्घाटन
पटियाली, कासगंज। पटियाली नगर में रामनाटक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कृष्णलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी के कन्ट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार सिंह तथा दीपू पाण्डेय ने श्रीकृष्ण एवं राधारानी की आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज के टीवी, मोबाइल और डिजिटल युग में नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कृष्णलीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों और युवाओं को हमारी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें संस्कार और सामाजिक मूल्यों की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए रामनाटक कमेटी के पदाधिकारियों एवं कलाकारों की सराहना की।
एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने कृष्णलीला महोत्सव की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज और नवयुवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपराएं निरंतर नई पीढ़ी तक पहुंचती रहें।
महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में गणेश पूजन, तिरंगा लीला, देवकी-वसुदेव विवाह, पृथ्वी पुकार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सहित अनेक आकर्षक लीलाओं का मंचन होगा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहन प्रस्तुतियों को देखने के लिए श्रद्धांलू एवं नगरबासी पहुंच रहे है
आयोजन को सफल बनाने मैं कमेटी के संरक्षक योगेश पाण्डेय अध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी सचिव प्रवीण दुवेदी कोषाध्यक्ष राजकुमार शाक्य सभासद प्रभात पाण्डेय बबलू बाजपेयी राजू बाजपेई सुदेश शाक्य हरिशंकर शाक्य सत्यवीर श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे है