Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

सूर्यपुरा सीओ गोल्डी कुमारी की बड़ी बहन रानी कुमारी बनीं बीडीओ कहते हैं कि बेटियां अगर ठान लें तो इतिहास रच देती हैं। कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित कर्मनाशा बाजार की दो बहनों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह साबित कर दिया है। एक ही परिवार की दो बेटियों का बिहार प्रशासनिक सेवा में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है। स्थानीय समाजसेवी बबन तिवारी की नातिनी एवं रत्नेश्वर तिवारी की पुत्री रानी कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 1323वीं रैंक हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। रानी कुमारी की छोटी बहन गोल्डी कुमारी वर्तमान में रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड में अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर कार्यरत हैं। गोल्डी कुमारी का चयन 64वीं बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से हुआ था। अब बड़ी बहन रानी कुमारी के बीडीओ बनने से परिवार की दोनों बेटियां प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगी। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दोनों बहनों की उपलब्धि को बेटियों की शिक्षा, मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। उनकी सफलता से क्षेत्र की छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Kargahar, Rohtas | Jun 23, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

#rohtasnews

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Jun 23, 2026

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश, रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नई महिला सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा करने का संदेश दिया।