Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

झालपानी में भारी बारिश के बाद डैम का जलस्तर बढ़ने से पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं। ​ जोखिम न उठाएं, पुलिया पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें! Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #RainAlert #StaySafe #WaterLevel

MORE NEWS

आरबीआई की ‘मनीवाइज वित्तीय साक्षरता योजना’ के तहत मंडला के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

     भारतीय रिजर्व बैंक की परियोजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ‘मनीवाइज’ समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मंडला, मोहगांव और बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए।
      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों को पुनः केवाईसी तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
      वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन तथा ग्राहक पहचान प्रक्रिया एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यूपीआई एवं ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया।
       अभियान को सफल बनाने में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्री मनीष सिंगोर, श्री नाजिम शाही एवं श्रीमती स्वाति सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

आरबीआई की ‘मनीवाइज वित्तीय साक्षरता योजना’ के तहत मंडला के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भारतीय रिजर्व बैंक की परियोजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित ‘मनीवाइज’ समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मंडला, मोहगांव और बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों को पुनः केवाईसी तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन तथा ग्राहक पहचान प्रक्रिया एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यूपीआई एवं ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। अभियान को सफल बनाने में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्री मनीष सिंगोर, श्री नाजिम शाही एवं श्रीमती स्वाति सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

नर्मदा नदी किनारे अवैध शराब के दो अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

1100 किलो महुआ लाहन और 65 लीटर कच्ची शराब जब्त

    आबकारी बल ने मंडला वृत्त के अंतर्गत गाजीपुर के समीप जिलहरी घाट में नर्मदा नदी के किनारे कछार क्षेत्र में संचालित अवैध शराब निर्माण के दो अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों अड्डों से करीब 110 डिब्बों में भरा महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया। इसके साथ ही 65 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी जब्त की गई।
     आबकारी विभाग द्वारा करीब 1100 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त महुआ लाहन एवं शराब की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 19 हजार 750 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री सचिन मंडलोई सहित प्रधान आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री रघुनाथ उइके, श्री सत्यपाल मरावी, श्री महेश पटेल और श्रीमती हिमांशी धुर्वे उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

नर्मदा नदी किनारे अवैध शराब के दो अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई 1100 किलो महुआ लाहन और 65 लीटर कच्ची शराब जब्त आबकारी बल ने मंडला वृत्त के अंतर्गत गाजीपुर के समीप जिलहरी घाट में नर्मदा नदी के किनारे कछार क्षेत्र में संचालित अवैध शराब निर्माण के दो अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों अड्डों से करीब 110 डिब्बों में भरा महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया। इसके साथ ही 65 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी जब्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा करीब 1100 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त महुआ लाहन एवं शराब की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 19 हजार 750 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री सचिन मंडलोई सहित प्रधान आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री रघुनाथ उइके, श्री सत्यपाल मरावी, श्री महेश पटेल और श्रीमती हिमांशी धुर्वे उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

नैनपुर में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला

जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

      मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नैनपुर द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती उईके ने कहा कि समितियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। समाजसेवी श्रीमती सरस्वती दुबे ने समितियों को मजबूत कर नशामुक्ति, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे अभियानों में सहयोग करने का आह्वान किया।
     कार्यशाला में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम स्तर पर किए जाने वाले कार्यों, दस्तावेजीकरण और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उईके ने दिया, जबकि संचालन परामर्शदाता श्री संतोष भांवरे ने किया। कार्यक्रम में सेक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था पदाधिकारी, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाज कार्य के छात्र-छात्राएं सहित परामर्शदाता श्री सुभाष बंशकार, श्री अशोक जंघेला, श्री राजाराम जंघेला और श्री सुधीर बंदेवार उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

नैनपुर में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नैनपुर द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती उईके ने कहा कि समितियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। समाजसेवी श्रीमती सरस्वती दुबे ने समितियों को मजबूत कर नशामुक्ति, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे अभियानों में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम स्तर पर किए जाने वाले कार्यों, दस्तावेजीकरण और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उईके ने दिया, जबकि संचालन परामर्शदाता श्री संतोष भांवरे ने किया। कार्यक्रम में सेक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था पदाधिकारी, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाज कार्य के छात्र-छात्राएं सहित परामर्शदाता श्री सुभाष बंशकार, श्री अशोक जंघेला, श्री राजाराम जंघेला और श्री सुधीर बंदेवार उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

आबकारी विभाग मंडला की अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई

    कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी मंडला (प्र.) सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मंडला वृत्त में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्रवाई की गई।
      कार्रवाई के दौरान ग्राम गौंझी में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान एक अवैध अड्डे से लगभग 45 डिब्बों में महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर बरामद हुआ।
     इसके साथ ही 10 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी बरामद कर जब्त की गई। लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त महुआ लाहन एवं मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 46 हजार 500 रूपए है|
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh 
#mandla

आबकारी विभाग मंडला की अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी मंडला (प्र.) सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मंडला वृत्त में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम गौंझी में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान एक अवैध अड्डे से लगभग 45 डिब्बों में महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर बरामद हुआ। इसके साथ ही 10 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी बरामद कर जब्त की गई। लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त महुआ लाहन एवं मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 46 हजार 500 रूपए है| Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की भव्य शुरुआत और इन्फ्लुएंसर्स टाॅक🚩✨​ #JanVishwasAbhiyan #Chhindwara

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की भव्य शुरुआत और इन्फ्लुएंसर्स टाॅक🚩✨​ #JanVishwasAbhiyan #Chhindwara

Mandla, Mandla | Aug 9, 2026

झालपानी में भारी बारिश के बाद डैम का जलस्तर बढ़ने से पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं। ​ जोखिम न उठाएं, पुलिया पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें! Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #RainAlert #StaySafe #WaterLevel - Mandla News