नैनपुर में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला
जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नैनपुर द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती उईके ने कहा कि समितियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। समाजसेवी श्रीमती सरस्वती दुबे ने समितियों को मजबूत कर नशामुक्ति, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे अभियानों में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम स्तर पर किए जाने वाले कार्यों, दस्तावेजीकरण और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उईके ने दिया, जबकि संचालन परामर्शदाता श्री संतोष भांवरे ने किया। कार्यक्रम में सेक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था पदाधिकारी, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाज कार्य के छात्र-छात्राएं सहित परामर्शदाता श्री सुभाष बंशकार, श्री अशोक जंघेला, श्री राजाराम जंघेला और श्री सुधीर बंदेवार उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
77 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026