नर्मदा नदी किनारे अवैध शराब के दो अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
1100 किलो महुआ लाहन और 65 लीटर कच्ची शराब जब्त
आबकारी बल ने मंडला वृत्त के अंतर्गत गाजीपुर के समीप जिलहरी घाट में नर्मदा नदी के किनारे कछार क्षेत्र में संचालित अवैध शराब निर्माण के दो अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों अड्डों से करीब 110 डिब्बों में भरा महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया। इसके साथ ही 65 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी जब्त की गई।
आबकारी विभाग द्वारा करीब 1100 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त महुआ लाहन एवं शराब की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 19 हजार 750 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री सचिन मंडलोई सहित प्रधान आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री रघुनाथ उइके, श्री सत्यपाल मरावी, श्री महेश पटेल और श्रीमती हिमांशी धुर्वे उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
80 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026