आबकारी विभाग मंडला की अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई
कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी मंडला (प्र.) सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मंडला वृत्त में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान ग्राम गौंझी में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान एक अवैध अड्डे से लगभग 45 डिब्बों में महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में लगभग 10 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर बरामद हुआ।
इसके साथ ही 10 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी बरामद कर जब्त की गई। लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जब्त महुआ लाहन एवं मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 46 हजार 500 रूपए है|
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
69 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026