Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ को अर्पित भव्य छप्पन भोग के दर्शन करते श्रद्धालु। आकोला( रमेश चंद्र डाड) सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में सजा आस्था का भव्य दरबार: ठाकुरजी को अर्पित हुआ छप्पन भोग, दर्शन के लिए दिनभर उमड़े श्रद्धालु मेवाड़ की प्रसिद्ध आस्था स्थली श्री चारभुजा नाथ मंदिर, सिंगोली में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। रंग-बिरंगे व्यंजनों, मिष्ठान, फल, मेवा एवं पारंपरिक पकवानों से सजे ठाकुरजी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर पूरे दिन भजन-कीर्तन, शंखनाद और जयकारों से गुंजायमान रहा। यह भव्य छप्पन भोग प्रहलाद व्यास ( व्यास के बड़ला), मुकाम उदयपुर की ओर से श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया। भगवान के प्रति अटूट आस्था और सेवा भाव के साथ आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी जगदीश पाराशर एवं सत्य प्रकाश पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, राजभोग एवं महाआरती संपन्न कराई। आकर्षक फूलों की सजावट और छप्पन प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित ठाकुरजी का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों एवं नगरों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताते हुए इसे समाज में धार्मिक चेतना और एकता का प्रतीक बताया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

MORE NEWS

क्या उपखंड स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हो रही है देरी...? नए एसपी संजय राणा के सामने व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) क्या जिले के उपखंड स्तर के थानों में आमजन की शिकायतों की सुनवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो रही...? क्या इसी वजह से बड़ी संख्या में फरियादी जिला पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं...? इन सवालों की चर्चा इन दिनों पुलिस महकमे के साथ आम लोगों के बीच भी तेज है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं की बढ़ती भीड़ स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में परिवादी स्थानीय थानों से निराश होकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि थानों के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिले में नए पुलिस अधीक्षक संजय राणा के पदभार संभालने के बाद अब लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। क्या नए एसपी थानों की कार्यप्रणाली में कसावट लाएंगे...? क्या लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए जवाबदेही तय होगी...? क्या फरियादियों को जिला मुख्यालय आने की बजाय स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलेगा...? ऐसे कई सवाल अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय में बढ़ती भीड़ यह संकेत भी दे रही है कि अधीनस्थ स्तर पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि नए एसपी संजय राणा पुलिसिंग में क्या बदलाव लाते हैं और आमजन का भरोसा थानों पर दोबारा कैसे मजबूत करते हैं।
चर्चा के केंद्र में उठ रहे सवाल...
क्या थानों में शिकायतों की सुनवाई समय पर हो रही है...?
क्या परिवादियों को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है...?
क्या नए एसपी शिकायत निस्तारण की नई व्यवस्था लागू करेंगे...?
क्या आमजन को अब थानों पर ही त्वरित राहत मिल पाएगी...?

क्या उपखंड स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हो रही है देरी...? नए एसपी संजय राणा के सामने व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) क्या जिले के उपखंड स्तर के थानों में आमजन की शिकायतों की सुनवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो रही...? क्या इसी वजह से बड़ी संख्या में फरियादी जिला पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं...? इन सवालों की चर्चा इन दिनों पुलिस महकमे के साथ आम लोगों के बीच भी तेज है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं की बढ़ती भीड़ स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में परिवादी स्थानीय थानों से निराश होकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि थानों के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिले में नए पुलिस अधीक्षक संजय राणा के पदभार संभालने के बाद अब लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। क्या नए एसपी थानों की कार्यप्रणाली में कसावट लाएंगे...? क्या लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए जवाबदेही तय होगी...? क्या फरियादियों को जिला मुख्यालय आने की बजाय स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलेगा...? ऐसे कई सवाल अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुलिस मुख्यालय में बढ़ती भीड़ यह संकेत भी दे रही है कि अधीनस्थ स्तर पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि नए एसपी संजय राणा पुलिसिंग में क्या बदलाव लाते हैं और आमजन का भरोसा थानों पर दोबारा कैसे मजबूत करते हैं। चर्चा के केंद्र में उठ रहे सवाल... क्या थानों में शिकायतों की सुनवाई समय पर हो रही है...? क्या परिवादियों को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है...? क्या नए एसपी शिकायत निस्तारण की नई व्यवस्था लागू करेंगे...? क्या आमजन को अब थानों पर ही त्वरित राहत मिल पाएगी...?

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राजस्थान का ऐतिहासिक चक्का जाम सफल, भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्णतः बंद

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 13 जुलाई

राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में आज भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में ऐतिहासिक चक्का जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्ण रूप से बंद रहा। पूरे दिन किसी भी प्रकार की माल बुकिंग, डिलीवरी अथवा परिवहन गतिविधि नहीं हुई। बाहर से आने वाले वाहनों को भी संघर्ष समिति की अनुमति के बाद ही खाली कराया गया।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि आज के बंद से केवल भीलवाड़ा में लगभग ₹3.5 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन अपनी आजीविका कमाने वाले लगभग 1000 से 2000 टेंपो चालक, हम्माल, लेबर एवं अन्य श्रमिक आज काम नहीं मिलने के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में लगभग 2500 से 3000 मालवाहक वाहन खड़े रहे, जबकि केवल ट्रांसपोर्ट नगर में ही 800 से 1000 वाहन पूरे दिन बंद रहे। किसी भी वाहन में न तो माल की बुकिंग हुई और न ही माल की डिलीवरी की गई।

सचिव अरिहंत जैन कहा कि आज आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर वार्ता नहीं करती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत खनन क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों, फैक्ट्रियों एवं अन्य लोडिंग प्वाइंट्स पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि पहुंचकर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह करेंगे तथा किसी भी वाहन में माल नहीं भरने की अपील करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति के अंतर्गत 8 गश्ती दल गठित किए गए हैं, जो कल से पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहाँ लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य हो रहा है। ये दल व्यापारियों एवं वाहन मालिकों से आंदोलन के समर्थन में सहयोग का आग्रह करेंगे। यदि कोई आंदोलन की अवहेलना करता है तो संघर्ष समिति उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड भी लगाएगी।

कोषाध्यक्ष राहुल कटारिया ने कहा कि उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं जिला इकाइयों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे राजस्थान में चक्का जाम का पहला दिन अत्यंत सफल रहा। आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब राजस्थान का ट्रांसपोर्टर अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के लिए स्वयं सड़कों पर उतरा है। उन्होंने कहा कि "संगठन में ही शक्ति है" का संदेश आज भीलवाड़ा से पूरे राजस्थान में बुलंद हुआ है।
उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों, श्रमिकों एवं आमजन का आंदोलन को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पुनः आग्रह किया कि ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक वार्ता कर उनका समाधान किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक, निर्णायक एवं प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राजस्थान का ऐतिहासिक चक्का जाम सफल, भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्णतः बंद भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 13 जुलाई राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में आज भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में ऐतिहासिक चक्का जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्ण रूप से बंद रहा। पूरे दिन किसी भी प्रकार की माल बुकिंग, डिलीवरी अथवा परिवहन गतिविधि नहीं हुई। बाहर से आने वाले वाहनों को भी संघर्ष समिति की अनुमति के बाद ही खाली कराया गया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि आज के बंद से केवल भीलवाड़ा में लगभग ₹3.5 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन अपनी आजीविका कमाने वाले लगभग 1000 से 2000 टेंपो चालक, हम्माल, लेबर एवं अन्य श्रमिक आज काम नहीं मिलने के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में लगभग 2500 से 3000 मालवाहक वाहन खड़े रहे, जबकि केवल ट्रांसपोर्ट नगर में ही 800 से 1000 वाहन पूरे दिन बंद रहे। किसी भी वाहन में न तो माल की बुकिंग हुई और न ही माल की डिलीवरी की गई। सचिव अरिहंत जैन कहा कि आज आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर वार्ता नहीं करती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत खनन क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों, फैक्ट्रियों एवं अन्य लोडिंग प्वाइंट्स पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि पहुंचकर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह करेंगे तथा किसी भी वाहन में माल नहीं भरने की अपील करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति के अंतर्गत 8 गश्ती दल गठित किए गए हैं, जो कल से पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहाँ लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य हो रहा है। ये दल व्यापारियों एवं वाहन मालिकों से आंदोलन के समर्थन में सहयोग का आग्रह करेंगे। यदि कोई आंदोलन की अवहेलना करता है तो संघर्ष समिति उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड भी लगाएगी। कोषाध्यक्ष राहुल कटारिया ने कहा कि उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं जिला इकाइयों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे राजस्थान में चक्का जाम का पहला दिन अत्यंत सफल रहा। आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब राजस्थान का ट्रांसपोर्टर अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के लिए स्वयं सड़कों पर उतरा है। उन्होंने कहा कि "संगठन में ही शक्ति है" का संदेश आज भीलवाड़ा से पूरे राजस्थान में बुलंद हुआ है। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों, श्रमिकों एवं आमजन का आंदोलन को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पुनः आग्रह किया कि ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक वार्ता कर उनका समाधान किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक, निर्णायक एवं प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित।                                                     भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज
(AIU), नई दिल्ली में दिल्ली एनसीआर चैप्टर के अंतर्गत पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस
अवसर पर दिल्ली एनसीआर चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डिप्टी
डायरेक्टर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट एंड एलुमनाई रिलेशन्स डॉ. अनुराग शर्मा, ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्र एवं
विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों के आत्मीय स्वागत के
साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन के लिए सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित किया।
संगम यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो करुणेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया के यह आयोजन न केवल पूर्व
छात्रों के साथ पुनः जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि विश्वविद्यालय एवं उसके एलुमनाई नेटवर्क के
बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न
प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रो. पामेला सिंगला (दिल्ली
विश्वविद्यालय), प्रो. जी. एस. टोटेजा (पूर्व आईसीएमआर एवं निदेशक, इंटरसिव हेल्थकेयर), डॉ. अविनाश
चौधरी (नेशनल आईएससी) एवं डॉ. अजय सिंघल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने
अपने संबोधन में पूर्व छात्रों को करियर उन्नति, उद्योग की अपेक्षाओं एवं शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग पर
महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। समारोह में
विश्वविद्यालय के प्रो. लोकेश त्रिपाठी एवं अतुल पराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन एवं उसके सभी सदस्यों को
आयोजन की हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि यह एसोसिएशन भविष्य में भी वर्तमान विद्यार्थियों के
हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी उपस्थिति एवं योगदान
के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात एक इंटरएक्टिव चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व
छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं
प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में संगम विश्वविद्यालय के पूर्व
छात्रों की विविध एवं उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, जो वर्तमान में न्यूज18, डेलॉइट, पीडब्ल्यूसी,
जेनपैक्ट, कैपजेमिनी, नागारो, सिएना कम्युनिकेशंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, एडोबी सिस्टम्स,
आरएमएसआई सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। यह विविधता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की
व्यापक उपलब्धियों एवं उनके पेशेवर योगदान को दर्शाती है।
इस पूर्व छात्र मिलन समारोह के अनेक महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए। इसमें पूर्व छात्र सहभागिता को सशक्त
बनाने, वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मेंटरशिप प्लेटफॉर्म विकसित करने, उद्योग एवं शिक्षा के मध्य समन्वय को
और मजबूत करने तथा भौगोलिक एवं क्षेत्रीय आधार पर एलुमनाई क्लस्टर विकसित करने जैसे प्रमुख बिंदुओं
पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय की आगामी गतिविधियों जैसे गेस्ट लेक्चर,
इंटर्नशिप अवसर एवं प्लेसमेंट ड्राइव्स में सक्रिय भागीदारी की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी
प्रतिभागियों में अपने संस्थान के प्रति गर्व, अपनत्व एवं भविष्य में निरंतर सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से
परिलक्षित हुई।

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली में दिल्ली एनसीआर चैप्टर के अंतर्गत पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट एंड एलुमनाई रिलेशन्स डॉ. अनुराग शर्मा, ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्र एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन के लिए सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित किया। संगम यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो करुणेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया के यह आयोजन न केवल पूर्व छात्रों के साथ पुनः जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि विश्वविद्यालय एवं उसके एलुमनाई नेटवर्क के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रो. पामेला सिंगला (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. जी. एस. टोटेजा (पूर्व आईसीएमआर एवं निदेशक, इंटरसिव हेल्थकेयर), डॉ. अविनाश चौधरी (नेशनल आईएससी) एवं डॉ. अजय सिंघल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने अपने संबोधन में पूर्व छात्रों को करियर उन्नति, उद्योग की अपेक्षाओं एवं शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो. लोकेश त्रिपाठी एवं अतुल पराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन एवं उसके सभी सदस्यों को आयोजन की हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि यह एसोसिएशन भविष्य में भी वर्तमान विद्यार्थियों के हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी उपस्थिति एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात एक इंटरएक्टिव चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में संगम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की विविध एवं उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, जो वर्तमान में न्यूज18, डेलॉइट, पीडब्ल्यूसी, जेनपैक्ट, कैपजेमिनी, नागारो, सिएना कम्युनिकेशंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, एडोबी सिस्टम्स, आरएमएसआई सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। यह विविधता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की व्यापक उपलब्धियों एवं उनके पेशेवर योगदान को दर्शाती है। इस पूर्व छात्र मिलन समारोह के अनेक महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए। इसमें पूर्व छात्र सहभागिता को सशक्त बनाने, वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मेंटरशिप प्लेटफॉर्म विकसित करने, उद्योग एवं शिक्षा के मध्य समन्वय को और मजबूत करने तथा भौगोलिक एवं क्षेत्रीय आधार पर एलुमनाई क्लस्टर विकसित करने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय की आगामी गतिविधियों जैसे गेस्ट लेक्चर, इंटर्नशिप अवसर एवं प्लेसमेंट ड्राइव्स में सक्रिय भागीदारी की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों में अपने संस्थान के प्रति गर्व, अपनत्व एवं भविष्य में निरंतर सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राजस्थान का ऐतिहासिक चक्का जाम सफल, भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्णतः बंद

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 13 जुलाई

राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में आज भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में ऐतिहासिक चक्का जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्ण रूप से बंद रहा। पूरे दिन किसी भी प्रकार की माल बुकिंग, डिलीवरी अथवा परिवहन गतिविधि नहीं हुई। बाहर से आने वाले वाहनों को भी संघर्ष समिति की अनुमति के बाद ही खाली कराया गया।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि आज के बंद से केवल भीलवाड़ा में लगभग ₹3.5 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन अपनी आजीविका कमाने वाले लगभग 1000 से 2000 टेंपो चालक, हम्माल, लेबर एवं अन्य श्रमिक आज काम नहीं मिलने के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में लगभग 2500 से 3000 मालवाहक वाहन खड़े रहे, जबकि केवल ट्रांसपोर्ट नगर में ही 800 से 1000 वाहन पूरे दिन बंद रहे। किसी भी वाहन में न तो माल की बुकिंग हुई और न ही माल की डिलीवरी की गई।

सचिव अरिहंत जैन कहा कि आज आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर वार्ता नहीं करती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत खनन क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों, फैक्ट्रियों एवं अन्य लोडिंग प्वाइंट्स पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि पहुंचकर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह करेंगे तथा किसी भी वाहन में माल नहीं भरने की अपील करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति के अंतर्गत 8 गश्ती दल गठित किए गए हैं, जो कल से पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहाँ लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य हो रहा है। ये दल व्यापारियों एवं वाहन मालिकों से आंदोलन के समर्थन में सहयोग का आग्रह करेंगे। यदि कोई आंदोलन की अवहेलना करता है तो संघर्ष समिति उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड भी लगाएगी।

कोषाध्यक्ष राहुल कटारिया ने कहा कि उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं जिला इकाइयों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे राजस्थान में चक्का जाम का पहला दिन अत्यंत सफल रहा। आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब राजस्थान का ट्रांसपोर्टर अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के लिए स्वयं सड़कों पर उतरा है। उन्होंने कहा कि "संगठन में ही शक्ति है" का संदेश आज भीलवाड़ा से पूरे राजस्थान में बुलंद हुआ है।
उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों, श्रमिकों एवं आमजन का आंदोलन को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पुनः आग्रह किया कि ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक वार्ता कर उनका समाधान किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक, निर्णायक एवं प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राजस्थान का ऐतिहासिक चक्का जाम सफल, भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्णतः बंद भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 13 जुलाई राजस्थान ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में आज भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में ऐतिहासिक चक्का जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर पूर्ण रूप से बंद रहा। पूरे दिन किसी भी प्रकार की माल बुकिंग, डिलीवरी अथवा परिवहन गतिविधि नहीं हुई। बाहर से आने वाले वाहनों को भी संघर्ष समिति की अनुमति के बाद ही खाली कराया गया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि आज के बंद से केवल भीलवाड़ा में लगभग ₹3.5 करोड़ के कारोबार का नुकसान हुआ। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतिदिन अपनी आजीविका कमाने वाले लगभग 1000 से 2000 टेंपो चालक, हम्माल, लेबर एवं अन्य श्रमिक आज काम नहीं मिलने के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में लगभग 2500 से 3000 मालवाहक वाहन खड़े रहे, जबकि केवल ट्रांसपोर्ट नगर में ही 800 से 1000 वाहन पूरे दिन बंद रहे। किसी भी वाहन में न तो माल की बुकिंग हुई और न ही माल की डिलीवरी की गई। सचिव अरिहंत जैन कहा कि आज आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर वार्ता नहीं करती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके तहत खनन क्षेत्रों, औद्योगिक इकाइयों, फैक्ट्रियों एवं अन्य लोडिंग प्वाइंट्स पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि पहुंचकर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह करेंगे तथा किसी भी वाहन में माल नहीं भरने की अपील करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति के अंतर्गत 8 गश्ती दल गठित किए गए हैं, जो कल से पूरे शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में उन स्थानों का निरीक्षण करेंगे जहाँ लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य हो रहा है। ये दल व्यापारियों एवं वाहन मालिकों से आंदोलन के समर्थन में सहयोग का आग्रह करेंगे। यदि कोई आंदोलन की अवहेलना करता है तो संघर्ष समिति उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड भी लगाएगी। कोषाध्यक्ष राहुल कटारिया ने कहा कि उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं जिला इकाइयों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे राजस्थान में चक्का जाम का पहला दिन अत्यंत सफल रहा। आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब राजस्थान का ट्रांसपोर्टर अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के लिए स्वयं सड़कों पर उतरा है। उन्होंने कहा कि "संगठन में ही शक्ति है" का संदेश आज भीलवाड़ा से पूरे राजस्थान में बुलंद हुआ है। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों, श्रमिकों एवं आमजन का आंदोलन को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पुनः आग्रह किया कि ट्रांसपोर्टरों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक वार्ता कर उनका समाधान किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक, निर्णायक एवं प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

दुबई किडनैपिंग केस: भीलवाड़ा से जुड़ा 40 लाख की फिरौती का खेल!

दुबई में भीलवाड़ा के बिजनेसमैन मुकेश टेलर का अपहरण कर 10 दिन तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट कर रिहाई के बदले 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले दुबई बैंक के 1.72 लाख रुपए के 4 चेक लिए और फिर भीलवाड़ा पहुंचकर उनकी पत्नी से 40 लाख रुपए का चेक लिया। चेक की पुष्टि होने के बाद मुकेश टेलर को दुबई में छोड़ दिया गया।

मामले में पुलिस ने फाइनेंसर योगेश मूंदड़ा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी की तलाश जारी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है।

🔴 दुबई से भीलवाड़ा तक फैले इस हाई प्रोफाइल किडनैपिंग केस में पुलिस जांच जारी है।

#Bhilwara #RajasthanNews #DubaiNews #CrimeNews #BreakingNews RajasthanPolice BhilwaraNews HarPalBharat CrimeUpdate NewsAlert

दुबई किडनैपिंग केस: भीलवाड़ा से जुड़ा 40 लाख की फिरौती का खेल! दुबई में भीलवाड़ा के बिजनेसमैन मुकेश टेलर का अपहरण कर 10 दिन तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट कर रिहाई के बदले 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरोप है कि बदमाशों ने पहले दुबई बैंक के 1.72 लाख रुपए के 4 चेक लिए और फिर भीलवाड़ा पहुंचकर उनकी पत्नी से 40 लाख रुपए का चेक लिया। चेक की पुष्टि होने के बाद मुकेश टेलर को दुबई में छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने फाइनेंसर योगेश मूंदड़ा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फजले रऊफ शेख उर्फ लुत्फी की तलाश जारी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। 🔴 दुबई से भीलवाड़ा तक फैले इस हाई प्रोफाइल किडनैपिंग केस में पुलिस जांच जारी है। #Bhilwara #RajasthanNews #DubaiNews #CrimeNews #BreakingNews RajasthanPolice BhilwaraNews HarPalBharat CrimeUpdate NewsAlert

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026