
शराब के नशे में धुत्त शराबी बजरंगी यादव को सड़क पर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के फुल्लीडुमर यादव टोला गांव निवासी बजरंगी यादव पिता राजकिशोर यादव को शराब के नशे में धुत फुल्लीडुमर मुख्य बाजार में राहगिरो के साथ गाली गलोज करने एंव असंसदीय शब्दों के प्रयोग करने के आरोप में मौके पर गस्ति कर रहे डायल 112 नंबर गाड़ी के पुलिस के द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया। जांच कराने के दौरान शराब पिने की पुष्टि हुई । बजरंगी यादव को पूर्व में भी शराब पिने के ही जूल्म में एंव अन्य घटनाओं के आरोप में कानुनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा चुका था। इस बार भी सोमवार को करीबन दिन के चार बजे मुख्य बाजार फुल्लीडुमर में शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था मौके पर ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करते हुए शुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ न्यायायिक प्रक्रिया को पुरा करते हुए नयालय बांका भेजा गया। जहां न्याय पालिका के द्वारा जेल भेजने का कार्य किया गया है । इस कार्यवाही से शराब कारोबारीयो एंव शराब पिने वालों में दहशत व भय पैदा हो गया है ।थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि कानुन का उल्लघंन करने वाले और विधिः व्यवस्था को भंग करने बाले कोई भी हों उसे किसी भी शर्त पर बक्सा नहीं जायेगा।