
☑️70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
☑️खेल से होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास - जिला पंचायत अध्यक्ष
☑️कृष्णा गार्डन में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि उमरिया जिला भले ही छोटा है, लेकिन यहां राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाडि़यों से उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, कोच एवं जिले का नाम रोशन करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोेधित करते हुए श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र के समुचित विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं और आयोजनों के माध्यम से देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने खिलाडि़यों से खेल के साथ-साथ शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास है। प्रतियोगिता में एक टीम विजेता और दूसरी उपविजेता बनती है, लेकिन मैदान पर उतरने वाला प्रत्येक खिलाड़ी अपने अनुभव से कुछ नया सीखता है। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को पूरे उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।
☑️ जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों से 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। खिलाडि़यों के साथ कोच, टीम प्रबंधक एवं अन्य खेल अधिकारी भी उपस्थित हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाडि़यों में उत्साह का माहौल है।
☑️इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व्दारा खेल ध्वज फहराकर कार्यक्रम शुभारंभ की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सुमित गौतम, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारीमंजू वर्मा सहित कोच, टीम प्रबंधक एवं प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mpsportsdept