
कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने लिया 51 हजार कलश यात्रा की तैयारियों का जायजा
10 अगस्त को विधायक श्री मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी विशाल कलश यात्रा
आगर-मालवा, 6 अगस्त2026/ श्रावण माह के दुसरे सोमवार, 10 अगस्त 2026 को आगर शहर में आयोजित होने वाली 51 हजार कलश यात्रा की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने गुरुवार शाम 7 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंडी प्रांगण में श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश, कलश में जल भरने की व्यवस्था, कलश लेकर मंडी प्रांगण से श्रद्धालुओं के निकासी व्यवस्था, यात्रा मार्ग पर सुगम एवं सुचारु यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने कलश यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध एवं व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आगर के विधायक श्री माधव सिंह (मधु ) गहलोत के नेतृत्व में 51 हजार कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर हाटपुरा, सर्राफा, नाना बाजार, झंडा चौक, छावनी नाका होते हुए प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां कलश यात्रियों द्वारा भगवान बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। धर्म, आस्था और विश्वास के इस अनूठे आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, सहायक संचालक जिला जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय, सीएमओ श्री कुशाल सिंह डो़डवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा