समस्या का निवारण होने पर एसडीएम का मुंह मीठा कराने तहसील दिवस में पहुंचा बुजुर्ग किसान
आज तहसील दिवस में एसडीएम की कर्तव्यनिष्ठा का प्रणाम देखने को उस समय मिला जब एक बुजुर्ग किसान की समस्या हल हो जाने से बुजुर्ग किसान की खुशियों का ठिकाना न रहा वो खुद तहसील दिवस में एक मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचा और तहसील दिवस सभागार को कौतूहल बना दिया। राजापुर तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन चल रहा था उसी समय एक बुजुर्ग किसान अपने कंपकंपाते हाथों में एक मिठाई का डिब्बा लेकर सीधे एसडीएम पूजा गुप्ता के पास पहुंचा और मिठाई का डिब्बा आगे बढ़ाते हुए कहा कि आपके आदेशानुसार मेरी समस्या का हल हो गया इसलिए मैं आपका मुंह मीठा कराने आया हूं सभागार में मौजूद अधिकारी कर्मचारी एवं जनसमस्याओं को लेकर फरियादियों का ध्यान उस बुजुर्ग किसान की ओर खिंच गया।