नदीम अहमद और मासूम बेटी की करंट से मौत के बाद मौके पर पहुंचे मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विद्युत पोल का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। नदीम अहमद और उनकी करीब 9 वर्षीय पुत्री की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत के बाद हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे। मेयर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।
इस दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने घटनास्थल के आसपास लगे विद्युत पोल, तारों और बिजली व्यवस्था का भी जायजा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में तारों का जाल दिखाई दिया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।
मेयर के साथ पार्षद सलीम सैफी, पार्षद गुरान, पार्षद प्रतिनिधि हाजी राशिद, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष इसरार अहमद और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य महबूब मिकरानी भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि नदीम अहमद और उनकी करीब 9 वर्षीय पुत्री घर की छत पर करंट की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए विद्युत सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बिजली के तारों और पोल की स्थिति की जांच कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
हादसे के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
I7 NEWS परिवार की ओर से दिवंगत नदीम अहमद और उनकी मासूम पुत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
#Haldwani #HaldwaniNews #HaldwaniBreaking #NadeemAhmad #ElectricShock #CurrentAccident #GajrajSinghBisht #MayorHaldwani #UttarakhandNews #I7News #I7NewsLive #BreakingNews #UttarakhandBreaking #HaldwaniCity #ElectricitySafety #UPCL #NewsUpdate #HaldwaniNewsUpdate