
मंडल कारा जमुई में कैंप लगाकर बंदियों का किया गया स्वास्थ्य जांच, विभिन्न बीमारी से बचाव को लेकर किया गया जागरूक
बंदियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमुई मंडल कारा में गुरूवार की दोपहर 1:00 बजे स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य कैंप का उदघाटन अपर मुख्य चिकित्सक डा. अरविन्द कुमार एवं जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बंदियों का स्वास्थ्य जांच के बाद विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डा. अरविंद कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित यक्ष्मा मरीज, एचआईवी, एड्स, सिफलीस हेपेटाइटीस सी एवं पोटेबल एक्स-रे के द्वारा बंदियों का जांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी पर्यवेक्षक अखौरी मनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में बंदियों का स्वास्थ्य जांच बारी-बारी से किया गया। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार देश से टीबी मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बचे हुए बंदियों का अगले दिन स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। इस अवसर पर परामर्शी नकुलदेव ठाकुर, वरीय यक्ष्मा परामर्शी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सुमित कुमार राम, जेल समन्वयक रविश कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिक प्रवीण कुमार, एक्स-रे प्रावैधिक संजय कुमार आदि मौजूद थे। #jamuinews #jamuitopnews #jail #viral #vjralphoto
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026