Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

गीतांजलि हॉस्पिटल ने ‘लव यू पापा – सीजन 2’ में दिलाया एहसास—पिता का स्वास्थ्य ही परिवार की सबसे बड़ी पूंजी उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल ने मेडिकल पार्टनर के रूप में “लव यू पापा – सीजन 2” कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, प्रतिभा सम्मान और पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मिताली इवेंट्स एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने परिवार एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उप वन संरक्षक (डीएफओ) राजकुमार जैन ने परिवारों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई, वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित “मिरांश फाउंडेशन” के लोगो का अनावरण किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक मिताली जैन ने बताया कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करेगी। Father’s Day के अवसर पर गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति विशेष संदेश भी साझा किया गया। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.) ने संदेश में कहा कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते पिता अक्सर अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देते हैं, जबकि समय पर स्वास्थ्य जांच और निवारक स्क्रीनिंग कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं डॉ. पूजा गांधी, विभागाध्यक्ष, गीतांजलि फर्टिलिटी सेंटर ने कहा कि परिवार की खुशहाली का आधार स्वस्थ माता-पिता हैं। Father’s Day पर सबसे अनमोल उपहार पिताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का संकल्प हो सकता है। इस अवसर पर पिताओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर भी संदेश दिया गया। इसमें प्रोस्टेट जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), घुटनों एवं हड्डियों की जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, थायरॉयड जांच, त्वचा स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग, किडनी प्रोफाइल जांच तथा मस्तिष्क एवं तंत्रिका स्वास्थ्य जांच जैसी निवारक जांचों को बढ़ती उम्र में विशेष रूप से उपयोगी बताया गया। संदेश में कहा गया कि जिन्होंने जीवनभर परिवार का ख्याल रखा, इस Father’s Day पर उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ता निर्मल यादव, विंधम गार्डन के निदेशक दुर्गेश कुमावत एवं वैभव कुमावत, डॉ. राजश्री गांधी, मुकेश कोठारी, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र परमार, हर्वंश योगिराज जैन, दीपक शर्मा एवं सुभाष कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में आयांश एवं दीपक पांडे प्रथम, प्रबलीन, अश्मित एवं गुरबचन सिंह द्वितीय तथा कियान एवं जितेंद्र जैन तृतीय रहे। फादर्स प्रीमियर लीग में टीम पर्वत (आहूजा टीम) विजेता एवं टीम हिमालय (राजीव सुराना टीम) उपविजेता रही। निमित आहूजा को मैन ऑफ द सीरीज, दीपक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं दिविशा आहूजा को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। गायन प्रतियोगिता में कुमुद एवं भूपेंद्र डांगी प्रथम, दिग्दर्शन भट्ट द्वितीय एवं नारायण सालवी तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में सौम्या बैराठी प्रथम, देवव्रज एवं जितेंद्र खत्री द्वितीय तथा कामाक्ष सिंह तृतीय रहे। रील क्रिएशन प्रतियोगिता में मायरा एवं सौरभ खमेसरा विजेता रहे। विजेताओं को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार अरुणोदय इम्पेक्स, सुरों की मंडली, क्रेजी नट्स एवं इंदिरिया ज्वेलर्स के सहयोग से प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन हर्वंश योगिराज जैन ने दिया तथा अंत में मनोज बाबेल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में कुणाल बड़ोला, सलोनी व्यास, नीतु बाबेल, डॉ. बलदीप शर्मा, अमित पोरवाल जैन एवं मिताली इवेंट्स की संपूर्ण टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Badgaon, Udaipur | Jun 23, 2026

MORE NEWS

उदयपुर मे निर्माणधीन फ्लाई ओवर का काम 
जोरो शोरो पर @LakecityNews

उदयपुर मे निर्माणधीन फ्लाई ओवर का काम जोरो शोरो पर @LakecityNews

Badgaon, Udaipur | Jun 23, 2026

*माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर 11 दिवसीय प्रोग्राम का समापन*

 राजसमंद : जिला मुख्यालय पर श्री सकल माहेश्वरी समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा विश्वंभर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुई जो किशोर नगर, कलालवाटी, गणेश चौक,दानी चबूतरा, फव्वारा चौक होते हुए माहेश्वरी भवन राजसमंद पहुंची । 
        महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि शोभायात्रा में शिव परिवार, राम दरबार एवं बर्फानी शिवलिंग की आकर्षक झांकी के साथ महादेव शिव के प्रतिमा और घोड़े के साथ डीजे पर युवा संगठन भजन करते और नाचते रहे। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र में एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में भजन गायन एवं भगवान महेश के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में स्वागत किया गया, शोभा यात्रा का समापन स्थानीय माहेश्वरी भवन राजसमंद में भगवान महेश की महा आरती के साथ किया गया । शोभा यात्रा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष विष्णु सोमानी, माहेश्वरी  सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र देवपुरा, सचिव प्रदीप लड्ढा, महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष बृज गोपाल मालू, सचिव गौरव मूंदड़ा,महिला जिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा युवा जिला अध्यक्ष बादल बियानी, राधा कृष्ण निष्कलंक,सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, अर्जुन लाल लड्ढा, भगवती लाल असावा, कमलेश बापड़ौत, कृष्ण लड्ढा, अरुना सोमानी,मोहित लड्ढा, उदय अजमेरा, सभी अतिथियों द्वारा शिवजी महादेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उपर्णा पहना कर शिवजी की तस्वीर दी।                                                    
 स्थानीय समाज की बालिकाओं ने महेश वंदना एवं महिलाओं ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी में भगवान महेश का जयकारा लगाकर स्नेह भौज प्रसाद का आंनद लिया । मंच संचालन कैलाश जी निष्कलंक ने किया।                                                                 महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि महेश नवमी पर्व 11 दिवसीय प्रोग्राम के साथ संपन्न हुआ जिसमें तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता तीन दिवसीय योग शिविर के साथ एक दिन वृक्षारोपण के साथ साथ प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया। एक दिन बच्चों की अन्य खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ शिवजी का अभिषेक और शोभा यात्रा कर सपरिवार में स्नेह भोज का सकल माहेश्वरी समाज के सभी पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने महेश नवमी पर उत्साह से मनाया गया।

*माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर 11 दिवसीय प्रोग्राम का समापन* राजसमंद : जिला मुख्यालय पर श्री सकल माहेश्वरी समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा विश्वंभर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुई जो किशोर नगर, कलालवाटी, गणेश चौक,दानी चबूतरा, फव्वारा चौक होते हुए माहेश्वरी भवन राजसमंद पहुंची । महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि शोभायात्रा में शिव परिवार, राम दरबार एवं बर्फानी शिवलिंग की आकर्षक झांकी के साथ महादेव शिव के प्रतिमा और घोड़े के साथ डीजे पर युवा संगठन भजन करते और नाचते रहे। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र में एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में भजन गायन एवं भगवान महेश के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में स्वागत किया गया, शोभा यात्रा का समापन स्थानीय माहेश्वरी भवन राजसमंद में भगवान महेश की महा आरती के साथ किया गया । शोभा यात्रा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष विष्णु सोमानी, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र देवपुरा, सचिव प्रदीप लड्ढा, महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष बृज गोपाल मालू, सचिव गौरव मूंदड़ा,महिला जिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा युवा जिला अध्यक्ष बादल बियानी, राधा कृष्ण निष्कलंक,सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, अर्जुन लाल लड्ढा, भगवती लाल असावा, कमलेश बापड़ौत, कृष्ण लड्ढा, अरुना सोमानी,मोहित लड्ढा, उदय अजमेरा, सभी अतिथियों द्वारा शिवजी महादेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उपर्णा पहना कर शिवजी की तस्वीर दी। स्थानीय समाज की बालिकाओं ने महेश वंदना एवं महिलाओं ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी में भगवान महेश का जयकारा लगाकर स्नेह भौज प्रसाद का आंनद लिया । मंच संचालन कैलाश जी निष्कलंक ने किया। महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि महेश नवमी पर्व 11 दिवसीय प्रोग्राम के साथ संपन्न हुआ जिसमें तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता तीन दिवसीय योग शिविर के साथ एक दिन वृक्षारोपण के साथ साथ प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया। एक दिन बच्चों की अन्य खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ शिवजी का अभिषेक और शोभा यात्रा कर सपरिवार में स्नेह भोज का सकल माहेश्वरी समाज के सभी पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने महेश नवमी पर उत्साह से मनाया गया।

Badgaon, Udaipur | Jun 23, 2026

चित्तौड़गढ़ का अपना अर्थ है। अर्थ भी है और अर्थशास्त्र भी। 
#chittorgarh #mewar #ɴᴇᴡᴅᴇʟʜɪ

चित्तौड़गढ़ का अपना अर्थ है। अर्थ भी है और अर्थशास्त्र भी। #chittorgarh #mewar #ɴᴇᴡᴅᴇʟʜɪ

Badgaon, Udaipur | Jun 23, 2026

विष्व संगीत दिवस पर शायराना उदयपुर  परिवार  के संगीत प्रतियोगिता समारोह में गुंजे संगीत तराने

जुमते हुए शायराना परिवार रंगीन हुआ शास्त्रीय संगीत  में
मुख्य अतिथि प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक डॉ अनुराग जी सक्सेना ने बताया शायराना को नई पीढ़ी का संगीत का केंद्र
जज प्रताप गढ़  संगीतकार मुकेश वैष्णव ने सुनाई शास्त्रीय धुनें
जज नागौर के संगीतकार  जितेंद्र वर्मा ने सुनाई शास्त्रीय संगीत के साथ बांसुरी वादन

उदयपुर / विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शायराना परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया ।  समारोह के मुख्य अतिथि   प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक डॉ अनुराग सक्सेना रहे अध्यक्षता इतिहासकार डॉ हुकुम राज जोशी समारोह के विशिष्ट अतिथि संगीतकार मुकेश वैष्णव जितेन्द्र वर्मा राकेश माथुर रहे !

संगीत प्रतियोगिता समारोह में उदयपुर सहित नागौर प्रतापगढ़ राजसमन्द नाथद्वारा चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर भीलवाड़ा कपासन के संगीत कलाकारों ने भाग लेकर समारोह को बुलंदिया प्रदान की

 कार्यक्रम प्रभारी एवम् गायक ललित गोयल ने बताया  शायराना परिवार का समुह पिछले  15 वर्ष से साहित्य और संगीत की  सामाजिक सेवा  के निःशुल्क  कार्यक्रम निरतंर  आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को खुला मंच देकर साहित्य संगीत का सामाजिक बीजारोपण कर रहा है जिसमें राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी जुड़े हुए है
शास्त्रीय गायन,दोहे, छंद, गजल मुर्कियागायन  लोकगीत, उम्दा फिल्मी गीत ,सूफ़ी गीत, भजन के साथ  अपनी वाद्य कला को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया जिसमे बड़ी उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया !

शायराना उदयपुर परिवार के मुकेश वैष्णव राकेश माथुर जितेन्द्र वर्मा ने संगीत प्रतियोगिता समारोह का जजमेंट करते हुए कलाकारों की बेहतरीन कला प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए शायराना उदयपुर परिवार को सगीत का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्कृति के संस्कारों का वाहक बताया , मुख्य अतिथि डॉ अनुराग सक्सेना ने  शायराना परिवार कलाकारों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रमो में  कला प्रस्तुत करने का एक अवसर देने के साथ ही उनकी कला को अनुभवियो द्वारा एक कार्यशाला आयोजित कर ओर निखारा जाने की घोषणा की गई जिससे उन्हे संगीत कला संस्कृति से गहराई से जुड़ने का आधार  मिल सके ! साथ ही आगामी दिवस पर म्यूजिकल फेस्टिवल पर प्रदेश की संगीत प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होगा

समारोह में आये सभी सदस्यों का उपर्ना और पगड़ी से स्वागत और अभिनंदन किया गया !

समारोह की प्रस्तुति में उप शास्त्रीय गायन में  मुकेश वैष्णव ने तानपूरे के साथ प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया , श्रोताओं की मांग पर अनेक  गीत सुनाए गए
संगीतकार डॉ राकेश माथुर ने तानपूरे पर विभिन्न रागों पर आधारित मुर्किया सुना कर वाह वही लूटी
इस अवसर पर संस्थापक गीतांकर ने अतिथियों के आग्रह पर आगामी निःशुल्क संगीत कार्यशाला कार्यक्रम आमजन के लिए रखने की घोषणा की

संगीत प्रतियोगिता समारोह में जज के रूप में प्रतापगढ़ के संगीतकार मुकेश वैष्णव  उदयपुर के राकेश माथुर,नागौर के जितेन्द्र वर्मा ने भूमिका निभाई

कार्यक्रम में संगीत गायन के उच्च स्तरीय प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों को प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देने को मजबूर होना पड़ा

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज वीरवाल ने प्राप्त किया  दूसरा स्थान राजसमन्द के कुमार दिनेश तीसरा स्थान संयुक्त रूप से हेमा जोशी नीलम कौशिक रहे

विजेताओं को ट्रॉफी, उपर्णा, प्रमाण पत्र , उपहार तथा शायराना उदयपुर परिवार की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की गई

 कार्यक्रम का प्रभाव शाली संचालन छंद दोहों शेर शायरी मुक्तकों के साथ साहित्यकार आभा सिरसीकर ने किया और संगीत समारोह में चार चांद लगा दिए

विशिष्ट अतिथि  डॉ हुकुम राज जोशी ने समारोह से उत्साहित होकर संगीत समाजविज्ञान संबंध पर विश्लेषण प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी

संस्थापक मनोज गीतांकर ने शायराना उदयपुर परिवार को संगीत साहित्य के माध्यम से युवा समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया , संगीत सभ्यता संस्कृति का दर्पण है
कार्यक्रम में
अकाउंट ऑफिसर हेमंत सुर्यवंशी
लक्ष्मी आसवानी जय किशन आसवानी पंकज वीरवाल डॉ विमल शर्मा सोहन लाल
अजीत सिंह खींची
 शिक्षाविद डॉ हुक्म राज जोशी शमिल शेख, शिक्षाविद् एकता नागदा , एस डी कौशल ललित गोयल नीलम कौशल भव्या अरोड़ा दीक्षा नाथ राठौड़ कमलेश कुमावत राजसमन्द के कुमार दिनेश हेमा जोशी एच काज़ी जिग्नेश शर्मा
की शानदार गायकी ने समारोह को यादगार बना दिया

विष्व संगीत दिवस पर शायराना उदयपुर परिवार के संगीत प्रतियोगिता समारोह में गुंजे संगीत तराने जुमते हुए शायराना परिवार रंगीन हुआ शास्त्रीय संगीत में मुख्य अतिथि प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक डॉ अनुराग जी सक्सेना ने बताया शायराना को नई पीढ़ी का संगीत का केंद्र जज प्रताप गढ़ संगीतकार मुकेश वैष्णव ने सुनाई शास्त्रीय धुनें जज नागौर के संगीतकार जितेंद्र वर्मा ने सुनाई शास्त्रीय संगीत के साथ बांसुरी वादन उदयपुर / विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शायराना परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक डॉ अनुराग सक्सेना रहे अध्यक्षता इतिहासकार डॉ हुकुम राज जोशी समारोह के विशिष्ट अतिथि संगीतकार मुकेश वैष्णव जितेन्द्र वर्मा राकेश माथुर रहे ! संगीत प्रतियोगिता समारोह में उदयपुर सहित नागौर प्रतापगढ़ राजसमन्द नाथद्वारा चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर भीलवाड़ा कपासन के संगीत कलाकारों ने भाग लेकर समारोह को बुलंदिया प्रदान की कार्यक्रम प्रभारी एवम् गायक ललित गोयल ने बताया शायराना परिवार का समुह पिछले 15 वर्ष से साहित्य और संगीत की सामाजिक सेवा के निःशुल्क कार्यक्रम निरतंर आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को खुला मंच देकर साहित्य संगीत का सामाजिक बीजारोपण कर रहा है जिसमें राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी जुड़े हुए है शास्त्रीय गायन,दोहे, छंद, गजल मुर्कियागायन लोकगीत, उम्दा फिल्मी गीत ,सूफ़ी गीत, भजन के साथ अपनी वाद्य कला को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया जिसमे बड़ी उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया ! शायराना उदयपुर परिवार के मुकेश वैष्णव राकेश माथुर जितेन्द्र वर्मा ने संगीत प्रतियोगिता समारोह का जजमेंट करते हुए कलाकारों की बेहतरीन कला प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए शायराना उदयपुर परिवार को सगीत का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्कृति के संस्कारों का वाहक बताया , मुख्य अतिथि डॉ अनुराग सक्सेना ने शायराना परिवार कलाकारों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रमो में कला प्रस्तुत करने का एक अवसर देने के साथ ही उनकी कला को अनुभवियो द्वारा एक कार्यशाला आयोजित कर ओर निखारा जाने की घोषणा की गई जिससे उन्हे संगीत कला संस्कृति से गहराई से जुड़ने का आधार मिल सके ! साथ ही आगामी दिवस पर म्यूजिकल फेस्टिवल पर प्रदेश की संगीत प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होगा समारोह में आये सभी सदस्यों का उपर्ना और पगड़ी से स्वागत और अभिनंदन किया गया ! समारोह की प्रस्तुति में उप शास्त्रीय गायन में मुकेश वैष्णव ने तानपूरे के साथ प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया , श्रोताओं की मांग पर अनेक गीत सुनाए गए संगीतकार डॉ राकेश माथुर ने तानपूरे पर विभिन्न रागों पर आधारित मुर्किया सुना कर वाह वही लूटी इस अवसर पर संस्थापक गीतांकर ने अतिथियों के आग्रह पर आगामी निःशुल्क संगीत कार्यशाला कार्यक्रम आमजन के लिए रखने की घोषणा की संगीत प्रतियोगिता समारोह में जज के रूप में प्रतापगढ़ के संगीतकार मुकेश वैष्णव उदयपुर के राकेश माथुर,नागौर के जितेन्द्र वर्मा ने भूमिका निभाई कार्यक्रम में संगीत गायन के उच्च स्तरीय प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों को प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देने को मजबूर होना पड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज वीरवाल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान राजसमन्द के कुमार दिनेश तीसरा स्थान संयुक्त रूप से हेमा जोशी नीलम कौशिक रहे विजेताओं को ट्रॉफी, उपर्णा, प्रमाण पत्र , उपहार तथा शायराना उदयपुर परिवार की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की गई कार्यक्रम का प्रभाव शाली संचालन छंद दोहों शेर शायरी मुक्तकों के साथ साहित्यकार आभा सिरसीकर ने किया और संगीत समारोह में चार चांद लगा दिए विशिष्ट अतिथि डॉ हुकुम राज जोशी ने समारोह से उत्साहित होकर संगीत समाजविज्ञान संबंध पर विश्लेषण प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी संस्थापक मनोज गीतांकर ने शायराना उदयपुर परिवार को संगीत साहित्य के माध्यम से युवा समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया , संगीत सभ्यता संस्कृति का दर्पण है कार्यक्रम में अकाउंट ऑफिसर हेमंत सुर्यवंशी लक्ष्मी आसवानी जय किशन आसवानी पंकज वीरवाल डॉ विमल शर्मा सोहन लाल अजीत सिंह खींची शिक्षाविद डॉ हुक्म राज जोशी शमिल शेख, शिक्षाविद् एकता नागदा , एस डी कौशल ललित गोयल नीलम कौशल भव्या अरोड़ा दीक्षा नाथ राठौड़ कमलेश कुमावत राजसमन्द के कुमार दिनेश हेमा जोशी एच काज़ी जिग्नेश शर्मा की शानदार गायकी ने समारोह को यादगार बना दिया

Badgaon, Udaipur | Jun 23, 2026

देवास परियोजना का CM भजनलाल शर्मा ने किया हवाई निरीक्षण

उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को देवास-3 एवं देवास-4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

देवास परियोजना का CM भजनलाल शर्मा ने किया हवाई निरीक्षण उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को देवास-3 एवं देवास-4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Badgaon, Udaipur | Jun 22, 2026