*माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर 11 दिवसीय प्रोग्राम का समापन*
राजसमंद : जिला मुख्यालय पर श्री सकल माहेश्वरी समाज के बैनर तले भव्य शोभायात्रा विश्वंभर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुई जो किशोर नगर, कलालवाटी, गणेश चौक,दानी चबूतरा, फव्वारा चौक होते हुए माहेश्वरी भवन राजसमंद पहुंची ।
महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि शोभायात्रा में शिव परिवार, राम दरबार एवं बर्फानी शिवलिंग की आकर्षक झांकी के साथ महादेव शिव के प्रतिमा और घोड़े के साथ डीजे पर युवा संगठन भजन करते और नाचते रहे। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र में एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में भजन गायन एवं भगवान महेश के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में स्वागत किया गया, शोभा यात्रा का समापन स्थानीय माहेश्वरी भवन राजसमंद में भगवान महेश की महा आरती के साथ किया गया । शोभा यात्रा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष विष्णु सोमानी, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र देवपुरा, सचिव प्रदीप लड्ढा, महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष बृज गोपाल मालू, सचिव गौरव मूंदड़ा,महिला जिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा युवा जिला अध्यक्ष बादल बियानी, राधा कृष्ण निष्कलंक,सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, अर्जुन लाल लड्ढा, भगवती लाल असावा, कमलेश बापड़ौत, कृष्ण लड्ढा, अरुना सोमानी,मोहित लड्ढा, उदय अजमेरा, सभी अतिथियों द्वारा शिवजी महादेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उपर्णा पहना कर शिवजी की तस्वीर दी।
स्थानीय समाज की बालिकाओं ने महेश वंदना एवं महिलाओं ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात सभी में भगवान महेश का जयकारा लगाकर स्नेह भौज प्रसाद का आंनद लिया । मंच संचालन कैलाश जी निष्कलंक ने किया। महेश्वरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप लड्ढा ने बताया कि महेश नवमी पर्व 11 दिवसीय प्रोग्राम के साथ संपन्न हुआ जिसमें तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता तीन दिवसीय योग शिविर के साथ एक दिन वृक्षारोपण के साथ साथ प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया। एक दिन बच्चों की अन्य खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ शिवजी का अभिषेक और शोभा यात्रा कर सपरिवार में स्नेह भोज का सकल माहेश्वरी समाज के सभी पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने महेश नवमी पर उत्साह से मनाया गया।