
*थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद दांव को किया गया बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला महोदय के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2026 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 12.09.2026 को उ0नि0 श्री सूरज पटेल मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे, कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 नफर वांछित *अभियुक्त 1.ममता राजभर पत्नी मनोज राजभर उम्र करीब 45 वर्ष 2. नागेश कुमार राजभऱ पुत्र मनोज राजभऱ उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण सैदपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया* को घोघाचट्टी से सुबह समय 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया व *01 नफर बाल अपचारी* को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद दांव को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण व बालअपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
*संबंधित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 283/2026 धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस थाना बांसडीह बलिया
*बरामदगी का विवरण*
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद दाँव
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
1. ममता राजभर पत्नी मनोज राजभर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी सैदपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2. नागेश कुमार राजभऱ पुत्र मनोज राजभऱ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सैदपुरा थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3. 01 नफर बाल अपचारी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 सूरज पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया
2. का0 नारद साहनी थाना बांसडीह जनपद बलिया
3. का0 आनन्द मोहन पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया
4. का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया
5. का0 गोविन्द कसौधन थाना बांसडीह जनपद बलिया
6. म0का0 तृप्ति सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया
7. म0का0 पूजा गोड़ थाना बांसडीह जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026